सामुद्रिक शास्त्र: ऐसी आवाज वाली लड़कियां मानी जाती हैं भाग्यवान, इन्हें जीवन में मिलते हैं सारे सुख

ज्योतिष शास्त्र की एक प्रमुख शाखा सामुद्रिक शास्त्र भी है। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के चेहरे का हावभाव, चाल-ढाल आदि से उसके चरित्र का पता चलता है। इसके साथ ही आवाज से भी किसी व्यक्ति के चरित्र का बखान किया जा सकता है।

Created By : Mukesh on :30-09-2022 18:25:43 प्रतीकात्मक खबर सुनें

ज्योतिष शास्त्र की एक प्रमुख शाखा सामुद्रिक शास्त्र भी है। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के चेहरे का हावभाव, चाल-ढाल आदि से उसके चरित्र का पता चलता है। इसके साथ ही आवाज से भी किसी व्यक्ति के चरित्र का बखान किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी स्त्री के भाग्य की पहचान उसकी आवाज से होती है। साथ ही स्त्री की आवाज को सुनकर ये पता लगाया जाता है कि, उसका स्वभाव और चरित्र कैसा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी आवाज स्त्री के चरित्र और स्वभाव को दर्शाती हैं। तो आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

दो दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन 08 और 09 अक्टूबर को उदयपुर में होगा आयोजित


गर्जना
जिस स्त्री की आवाज में गर्जना होती है, वो स्त्री मेघ के समान होती है। ऐसी महिलाएं धन-संपदा से परिपूर्ण होती है। ऐसी औरतों के चलते आपके जीवन में भी कभी धन की कमी नहीं होती है।
सारस की आवाज
ऐसी महिलाएं जिनकी आवाज सारस की तरह होती है। ऐसी औरतों के पास बहुत अधिक मात्रा में संपत्ति होती है। खास तौर पर ये महिलाएं बहुत अधिक अचल संपत्ति की स्वामिनी होती हैं।
मधुर और मोहक आवाज
जिन महिलाओं की वाणी बहुत अधिक मधुर होती है, यानि जिस महिला की आवाज कोयल, बांसुरी या वीणा के समान होती है, ऐसी महिलाएं या तो स्वयं किसी उच्च पद पर आसीन होती हैं या उनके पति बहुत उच्च पद पर विराजमान होते हैं।मधुर और मोहक आवाज वाली महिलाओं का जीवन सुख से भरा होता है, उन्हें अपने जीवन में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना होता है।
कर्कश आवाज
कौआ के आवाज वाली महिलाएं या फटी हुई आवाज वाली महिलाएं दरिद्रता में ही जीवन बसर करती हैं। उनके जीवन में सुख का अभाव हमेशा बना रहता है। जिन महिलाओं की आवाज में बिलकुल कठोरता नहीं होती है, वो हमेशा मधुर भाषा का प्रयोग करती हैं। जिसकी आवाज सुनकर संतोष प्राप्त होता है, ऐसी महिलाएं शुभ लक्षणों से परिपूर्ण होती है।

Share On