गर्मियों का फल,, तरबूज खाने के फायदे, और नुकसान

,तरबूज मीठा, स्वादहीन और कड़वे तीनों रूपों में पाया जाता है।,,और इसकी उत्पत्ति का स्थान दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल के आसपास बताया जाता है। कहा जाता है कि तरबूज की पहली फसल मिस्र में लगभग 5 हजार साल पहले उगाई गई थी।,,

Created By : ashok on :28-02-2023 13:32:35 बेनजीर हाशमी. खबर सुनें
ये भी पढ़ें

चंद्रचूड जी! गांव-देहात से करनी होगी पहल

बेनजीर हाशमी.

गर्मियों का मौसम शुरु होते ही बजार में तरबूज कि बहार आ जाती है,,गले को तर करने,, और गर्मी को दूर करने का तरबूज से अच्छा विकल्प और कोई हो नहीं सकता।,,तरबूज गर्मियों का सबसे खास फल है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है,

बल्कि भूख को भी शांत करता है। इस video में हम तरबूज के उन औषधीय गुणों के बारे में बताएगे,,जिनके बारे में शायद आपको पता न हो। आइए सबसे पहले हम तरबूज का संक्षिप्त इतिहास जान लेते हैं।,,,सबसे पहले तो हम आपको बताते है। कि,, तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।,,तरबूज मीठा, स्वादहीन और कड़वे तीनों रूपों में पाया जाता है।,,और इसकी उत्पत्ति का स्थान दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल के आसपास बताया जाता है। कहा जाता है कि तरबूज की पहली फसल मिस्र में लगभग 5 हजार साल पहले उगाई गई थी।,,

ये भी पढ़ें

घोटाले के लिए मुर्दों की आड़!

और तरबूजों को अक्सर राजाओं की कब्रों में रखा जाता था,, ताकि वो जिंदगी के बाद भी उन्हें तरो ताजा रख सकें।,,,ये फल कई जरूरी पोषक तत्वों से भरा होता है, इसलिए ये शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने का काम कर सकता है।,, तरबूज फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-ए, सी व बी से भरपूर होता है,, लेकिन इस फल को सबसे ज्यादा खास इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व बनाता है।.. ये तत्व ANTI OXIDE की तरह काम करता है। और इसी से इस फल को गहरा लाल रंग मिलता है।,, और अब बात करेगें तरबूज खाने से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे होते है।

ये भी पढ़ें

बंटी बबली गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

हृदय स्वास्थ्य के लिए तरबूज के फायदे बहुत हैं। एक शोध के अनुसार, रोजाना तरबूज खाने या इसका जूस पीने से खराब CHOLESTROL के बढने से रोका जा सकता है,जो दिल के रोग का कारण बन सकता है।,,

साथ ही पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए तरबूज आपकी मदद कर सकता है।,, तरबूज में पानी की अधिकत होती है। और पानी भोजन पचाने में सबसे अहम तत्व माना जाता है,,, इसके अलावा, इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कब्ज, डायरिया,गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है,, पेट की दिक्कतों से बचे रहने के लिए आप अपने दैनिक आहार में तरबूज को शामिल कर सकते हैं।,,

वजन घटान के लिए भी तरबूज के फायदे बहुत हैं।,,

यह पेट को ज्यादा देर तक भरा रख सकता है, जिसकी वजह से लोगों की भूख कम लग सकती है ,,,कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी तरबूज बहुत फायदे मंद हैं। तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव कर सकता है,,साथ ही आंखों के लिए भी तरबूज के बहुत लाभ हैं। तरबूज में विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है, जो आंख के रेटिना में पिगमेंट का उत्पादन करने में मदद करता है।,, तरबूज को डायबिटीज के मरीजों के डाइट में भी शामिल किया जा सकता है,,डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है,,हालांकि, ध्यान रहे कि तरबूज के पोषक तत्वों के लिए इसे डायबिटीज डाइट में शामिल करते वक्त इसकी मात्रा का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें

पूरी दुनिया को विश्व युद्ध की आग में झोंक देना चाहता है अमेरिका

बेहतर है इस बारे में डॉक्टरी सलाह लिया जाए।,,तरबूज फोलिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन-ए और आयरन जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता हैइसलिए यह त्वचा के सूखेपन को दूर कर स्कीन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने का काम करता है।,,बालों के लिए भी तरबूज खाने के फायदे बहुत हैं। तरबूज विटामिन-सी से भरपूर होता हैइसमें कोई दो राय नहीं कि तरबूज एक गुणकारी फल है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन कुछ शारीरिक समस्या भी खड़ी कर सकता है।

जैसा कि हमने देखा है, तरबूज के अधिकांश लाभों को लाइकोपीन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। लेकिन यह यौगिक कई साइड इफेक्ट का कारण भी बन सकता है।,, अगर फल अधिक मात्रा में खाया गया, तो लाइकोपीन के ओवरडोज के चलते उल्टी, अपच और दस्त लग सकते हैं। तरबूज के अधिक सेवन से हाइपरकलेमिया हो सकता है जिसमें पोटैशियम का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है। इससे हृदय संबंधी समस्याएं, जैसे अनियमित दिल की धड़कन और कमजोर नाड़ी हो सकती है। कुछ व्यक्तियों को तरबूज से एलर्जी हो सकती है

Share On