प्रमोशन पाने के लिए ऑफिस पहन कर जाएं इस रंग के कपड़े
ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की राशि और उससे जुड़ी चीजों का बहुत महत्व होता है। ज्योतिष की मानें तो प्रत्येक राशि के लिए कोई ना कोई लकी पत्थर, लकी कलर और लकी लकी नंबर होता है।
Created By : Mukesh on :10-09-2022 20:23:00 प्रतीकात्मक खबर सुनेंज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की राशि और उससे जुड़ी चीजों का बहुत महत्व होता है। ज्योतिष की मानें तो प्रत्येक राशि के लिए कोई ना कोई लकी पत्थर, लकी कलर और लकी लकी नंबर होता है। वहीं अगर हम लोग अपनी राशि के अनुसार कलर के कपड़े पहनकर अपने ऑफिस या कार्यक्षेत्र पर जाए तो हमें प्रमोशन और लाभ होने के चांस अधिक बढ़ जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि, किस राशि के लोगों को अपने ऑफिस या कार्यक्षेत्र पर किस कलर के कपड़े पहनकर जाना चाहिए, जिससे आपकी उन्नति का मार्ग खुल जाए।
ये भी पढ़ें
जानें, सिर के हिस्सों के फड़कने का क्या होता है विचार
मेष
मेष राशि के लोग अगर लाल कलर के कपड़े पहनकर ऑफिस जाएंगे तो आपके लिए शुभ रहेगा और आपकी उन्नति के द्वार खुल सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र पर गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े पहनकर जाना चाहिए और आपको लाल रंग के कपड़़े नहीं पहनने चाहिए।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग अगर हल्का पीला और हरे रंग के कपड़े पहनकर ऑफिस जाएं तो आपके प्रमोशन के योग बनते हैं।
कर्क
आपको क्रीम और सफेद रंग के कपड़े पहनकर ऑफिस जाना शुभ रहेगा और आपकी प्रगति के रास्ते खुल जाएंगे।
सिंह
ज्योतिष में आपके लिए बैंगनी और नारंगी रंग के कपड़ों को पहनना शुभ माना जाता है, इस रंग के कपड़े आपकी प्रगति के रास्ते खोलते हैं।
कन्या
कन्या राशि वाले लोगों को नीला, हरा, पीला और सफेद रंग के कपड़े पहनकर ऑफिस जाना चाहिए।
तुला
आपके लिए लकी कलर सफेद और नीला माना जाता है। इसीलिए आपको इन्हीं रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए।
वृश्चिक
लाल, सफेद और भूरे रंग के कपड़े आपकी किस्मत में चार चांद लगा सकते हैं, इसीलिए आपको इन्हीं रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये आपको शिखर पर पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।
धनु
धनु राशि के लोग यदि डार्क, ऑरेंज और येलो कलर के कपड़ों का चुनाव ऑफिस जाने के लिए करते हैं तो यह आपके लिए शुभ रहता है।
मकर
आपके कारोबार और नौकरी में चार चांद लगाने के लिए आपको काले, बैंगनी और डार्क रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
कुंभ
हल्का नीला और बैंगनी रंग के कपड़े पहनना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ये आपकी तरक्की में सहायक सिद्ध हो सकता है।
मीन
आपको अपने लिए पीले और नारंगी रंग के कपड़ों का चयन करना शुभ रहेगा। ये आपको तरक्की दिला सकते हैं।