श्रीलंका राष्ट्रपति के घर से मिली करोड़ों रकम, VIDEO VIRAL में नोट गिनते दिखे प्रदर्शनकारी
श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के दाखिल होने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में कई प्रदर्शनकारी नोट गिनते भी दिखाई दे रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि ये रकम प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से मिली है।
Created By : Shiv Kumar on :10-07-2022 16:31:37 वीडियो वायरल खबर सुनेंएजेंसी, नई दिल्ली
आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में स्थिति लगातार बिगड़ रही है। श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा जमा लिया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास भी आग के हवाले कर दिया है। वहीं दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से करोड़ों रुपये नकद मिला है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को नोट गिनते हुए देख सकते हैं। वैसे बड़ी तादाद में प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति भवन में दाखिल होने के वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं।
Protesters who seized the residence of the head of Sri Lanka found a huge amount of money there.
— Jim yakus (@SJIMYAKUS) July 10, 2022
Millions of rupees were in President Gotabaya Rajapaksa's closet, local media reported. Eyewitnesses published a video online, in which they allegedly counted 17.8 million. pic.twitter.com/fwxCZiM8FJ
इनमें से वायरल एक वीडियो में कई प्रदर्शनकारी नोट गिनते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि यह रकम प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर से मिली है। श्रीलंका मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति भवन से मिली रकम सिक्योरिटी यूनिट्स को सौंप दी गई है। वहीं, जांच अधिकारियों ने कहा कि वह इससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच पूरी होने पर ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें
भगवान शिव, पार्वती का रूप धर नुक्कड़ नाटक कर रहे कलाकारों पर केस दर्ज, महंगाई का कर रहे थे विरोध
आपको बता दें कि बैरिकेड्स तोड़ने के बाद शनिवार को कोलंबो के उच्च सुरक्षा वाले इलाके में हजारों प्रदर्शनकारी घुस गए। इसके बाद ये प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के आवास में दाखिल हो गए व राष्ट्रपति के आवास में तोड़फोड़ की। राष्ट्रपति के आवास में बेडरूम, किचन, बाथरूम हर स्थान पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा हो गया। राष्ट्रपति आवास के स्विमिंग पूल में कई लोग स्नान करते भी दिखाए दिए तो कई लोग बेड व सोफे पर आराम करते भी नजर आए। कई लोग किचन में खाना खाते भी नजर आए।
ये भी पढ़ें
असम के नौगांव में नवविवाहिता की हत्या के शक में एक युवक को जिंदा जलाया
कई प्रदर्शनकारी एक वीडियो में नोटों की गड्डी के साथ दिखे हैं। कई लोग भूमि पर नोट भी गिनते दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में काफी शोर सुनाई दे रहा है। कई लोग नोटों का वीडियो भी बनाते दिखे। याद रहे ढाई करोड़ आबादी वाला श्रीलंका अपने सबसे खराब दौर का सामना कर रहा है। श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी व्याप्त हो गई है। श्रीलंका में ईंधन व अन्य जरूरी चीजों का आयात नहीं हो पा रहा है। सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर चुके हैं।