जल संकट: जान जोखिम में डालकर कुएं के अंदर घुसी महिलाएं, देखें वायरल वीडियो
महाराष्ट्र के नासिक के रोहीले गांव में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। पानी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं जान जोखिम में डालकर कुएं की गहराई तक जा रहीं हैं। पानी की किल्लत के कारण यहां लोग कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
Created By : Pradeep on :15-04-2022 12:29:56 जल संकट: जान जोखिम में डालकर कुएं के अंदर घुसी महिलाएं खबर सुनेंमहाराष्ट्र के नासिक के रोहीले गांव में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। पानी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं जान जोखिम में डालकर कुएं की गहराई तक जा रहीं हैं। पानी की किल्लत के कारण यहां लोग कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। महिलाओं को कुएं के अंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुएं में अंदर जाने के लिए सिड़ियां भी नहीं हैं। महिलाएं रस्सी के सहारे कुएं में उतरती हैं जिसके बाद पानी भरती हैं।
#WATCH महाराष्ट्र: नासिक के रोहीले गांव में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। पानी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं कुएं की गहराई तक जा रहीं हैं। pic.twitter.com/GBQqKlZOqS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2022
आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में रोहीले गांव हर साल पानी की कमी हो जाती है। जिसके चलते ग्रामीणों को एकदम से वापस होकर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर बने एक कुआं में पानी भरने जाना पड़ता है। उस कुए का पानी भी बेहद गंदा होता है जिसके चलते ग्रामीणों को मजबूरी में गंदा पानी पीना पड़ता है।
ये भी पढ़ें
जोधपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी बोलेरो, 6 की मौके पर मौत, 3 घायल
कुएं में उतरने वाली महिला ने बताया कि वो पिछले 1 महीने से गंदा पानी पी रहे हैं कुए में उतरने में डर तक लगता है लेकिन मजबूरी में उतरना पड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी वहीं पर मौजूद हैं जो उनकी पानी घर ले जाने में मदद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शहरी उपभोक्ताओं का मंच उपलब्ध करवाने का सरस मेला सर्वोच्च माध्यम: सीएम
----
हमारे गांव में पानी की कमी है। हमें बहुत परेशानी होती है। कई बार तो मुझे अपनी पढ़ाई छोड़कर पानी लाने के लिए जाना पड़ता है। एक दिन मैं पानी लाने के लिए गई हुई थीं, उस दिन मेरी परीक्षा भी थी, जिसके बाद मैं परीक्षा में लेट हो गई थीं।
प्रिया, गांव रोहिले, नासिक, महाराष्ट्र