Tuesday, March 19, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTHealth Tips: चाय के साथ भूलकर भी न करे इन चीजें का...

Health Tips: चाय के साथ भूलकर भी न करे इन चीजें का सेवन, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना: ज्यादातर लोग चाय के शौकीन होते है, वो अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते हैं। कई लोग तो चाय को इतना पसंद करते हैं, कि उन्हें दिन में कई बार चाय की प्याली चाहिए। ज्यादातर लोग चाय के साथ पकौड़े बिस्कुट खाना पसंद करते हैं।कई लोग मौसम के हिसाब से चाय का आनंद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक सकते हैं। तो आइए जानते है की आखिर किन चीजों का सेवन चाय के साथ नहीं करना चाहिए।

यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के ज्यादातर लोग चाय के दीवाने हैं। लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। कुछ लोग तो चाय के इस कदर दीवाने है की अगर उन्हें चाय ना मिले तो उनके दिन की अच्छी शुरुवात नहीं होती। आम सी बात है सभी लोग चाय के साथ कुछ न कुछ लेना जरूर पसंद करते है, चाहें वह बिस्किट हो या कुछ और। तो आइए जानते है की हमे चाय के साथ किन चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए।

पालक के पकौड़े के सेवन से बचे
आपको यह जानकर ताजूब होगा कि,पालक के पकौड़े चाय के साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक बताया है। दरअसल पालक में Iron ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। चाय में टैनिन और ऑक्सिलाइट कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में Iron अवशोषण को बाधित करते हैं। इसलिए चाय के साथ Iron से भरपूर चीज़ न खाएं यह सहेत के लिए हानिकारक हो सकता है।

बिस्कुट का सेवन न करें
आमतौर पर लोग चाय के साथ बिस्कुट खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह आप के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि बिस्कुट को मैदे और शक्कर को मिक्स करके बनाया जाता है , तो चाय के साथ Extra Sugar और मैदा का सेवन करना पेट के लिए नुकसानदायक बताया है। इससे आपकी पाचन शक्ति कमज़ोर होती है और आपको कब्ज, एसिडिटी हो सकती है।

नींबू के सेवन से बचें
चाय पीने के बाद या चाय पीने से पहले नींबू का सेवन न करे। क्योंकि चाय के साथ नींबू का सेवन चाय को और एसीडिक बना देता है, जिससे पाचन शक्ति बिगड़ सकती है।

चाय के बाद पानी भूल कर भी ना पिए
चाय के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना या फिर ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, इससे पाचन शक्ति बिगड़ जाती है और पेट की समस्या होनी शुरु हो जाती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments