उत्तरप्रदेश के जिला प्रतापगढ़ जेल में 13 में से 7 किन्नर निकले HIV पॉजिटिव

जांच के लिए डॉक्टर को बुलाया गया तो उसमें निकला एक पुरुष I

Desh Rojana
On

एड्स बीमारी के प्रतापगढ़ जिला जेल पहुंचने से

एड्स बीमारी के प्रतापगढ़ जिला जेल पहुंचने से हलचल मच गई हैं।बता दें कि दो दिन पहले जेल भेजे गए 13 किन्नरों में 7 किन्नर प्रारंभिक जांच में HIV पॉजिटिव पाए गए हैं।सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं तथा पॉजिटिव किन्नरों का इलाज शुरू कर दिया गया है।AIDS

नगर कोतवाली के अचलपुर में बीते रविवार को किन्नरों के दो गुट मिस्बा और अंजलि के बीच मारपीट को लेकर हंगामा होने के बाद एसआई प्रशांत दुबे ने दोनों गुट पर अपनी ओर से FIR दर्ज कर शाम को 13 किन्नरों को जेल भेज दिया।
एक साथ जेल पहुंचने पर एक बार फिर दोनों गुटों में लड़ाई की स्थिति बन गई।पहली बार जेल पहुंचे किन्नरों को किस बैरक में रखा जाए यह भी जेल प्रशासन के लिए प्रश्न बन गया। जेल पहुंचे आरोपी वास्तव में किन्नर हैं या नहीं इसकी जांच के लिए डॉक्टर को बुलाया गया तो उसमें एक पुरुष निकला।बाद में सभी की HIV जांच कराई गई तो 13 में से 7 किन्नर पॉजिटिव निकले।प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर सभी का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया जिसके बाद  जानकारी होते ही जेल में भी हलचल हो गई।
इस मामले को लेकर जेल प्रशासन भी सतर्क हो गया है। मंगलवार को किन्नरों से मुलाकात करने पहुंचे लोगों को उनसे सावधानी बरतने के साथ ही जांच कराने की भी सलाह दी गई। यह भी कहा गया कि किन्नरों के संपर्क में आए लोगों को भी अपनी जांच करा लेनी चाहिए।वहीं जेलअधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने फोन पर बताया कि पॉजिटिव पाए गए किन्नरों को अलग रखा गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad