गर्मियों का नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है सत्तू, यहां जानिए इसे पीने का सही तरीका और फायदे

सत्तू क्या है?

सत्तू मुख्य रूप से भुने हुए चने या गेहूं का पाउडर होता है जोकि प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है यह गर्मियों में थकान और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है।

सत्तू के फायदे:

ऊर्जा बढ़ाता है: चने और गेहूं में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

शरीर को ठंडक पहुंचाता है:

गर्मी में सत्तू का सेवन शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

पाचन में सहायक:

इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

वजन नियंत्रण में मददगार:

सत्तू लंबे समय तक पेट भरा रहने का अहसास देता है, इसलिए यह हल्का और ऊर्जा देने वाला ड्रिंक है।

मिनरल्स का अच्छा स्रोत:

इसमें लोहा, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं जो हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद हैं।

इसे तैयार करने का तरीका:

1.सत्तू पाउडर लें: 2-3 चम्मच सत्तू। 2. तरल मिलाएं: ठंडा पानी या दूध, अपनी पसंद अनुसार। 3. स्वाद बढ़ाने के लिए: नमक, चीनी, नींबू का रस या सौंफ पाउडर डाल सकते हैं। 4. ठंडा सेवन करें: गिलास में बर्फ डालकर इसे ठंडा पिएं।

Next Story

2026 में भारत के ज़रूर देखने वाले झरने

Click Here