हीट वेव यानि लू की लहर अत्यधिक गर्म मौसम की एक लंबी अवधि होती है, जिसमें अक्सर High humidity शामिल होती है, जो मानव शरीर के लिए खतरनाक स्थिति पैदा करती है। भारत में हीटवेव के लिए आमतौर पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक माना जाता है।कुछ रेगिस्तानी क्षेत्रों में, लू के दौरान तापमान 50°C (122°F) से भी अधिक हो सकता है।
चक्कर आना, बहुत तेज सिरदर्द, जी मिचलाना, या अत्यधिक थकान
हाइड्रेटेड रहें :प्यास न होने पर भी हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें तथा शरीर में पानी और नमक के संतुलन को बनाए रखने के लिए ओआरएस (ORS), नींबू पानी, छाछ, लस्सी, या नारियल पानी का सेवन करें
* ताजे फल और सलाद जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी खाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है *हल्का भोजन करें। ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और बासी खाना खाने से बचें।
समय का ध्यान रखें: धूप में बाहर जाने से बचें, विशेष रूप से दिन के सबसे गर्म समय (सुबह 10 से शाम 4 बजे) के बीच कपड़े: हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर में हवा जाती रहे सनस्क्रीन: घर से बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
1. किसी ठंडी जगह पर जाएं 2. हाइड्रेट रहें 3. शरीर ठंडा रखें 4. आराम करें यदि चक्कर आना, बहुत तेज सिरदर्द, जी मिचलाना, या अत्यधिक थकान जैसे हीट स्ट्रोक के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत किसी ठंडी जगह पर जाएं और चिकित्सक से संपर्क करें
Next Story