Uneven Skin Tone

धूप में निकलने और धूल-मिट्टी के कांटेक्ट आने से हाथ-पैर चेहरे की तुलना में काफी काले दिखने लगते हैं अगर आप भी इस Uneven Skin Tone से परेशान हैं, तो इसे घरेलू उपाए से दूर किया जा सकता है

दही और बेसन का उबटन

दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगह पर 15 मिनट के लिए लगाए I दही में लैक्टिक एसिड होता है जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है तथा बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता हैI

एलोवेरा जेल और शहद

फ्रेश एलोवेरा जेल में थोड़ा सा शहद मिलकर मसाज करने पर त्वचा हाइड्रेट होती है तथा स्किन कलर भी साफ करने में मदद करता है I

नींबू रस ,चीनी तथा नारियल तेल का मिश्रण

नहाने से पहले नींबू के रस में थोड़ी चीनी और नारियल तेल का मिश्रण हाथों और पैरों पर अच्छी तरह 10 मिनट तक लगा कर फिर साफ पानी से धो लेने पर जिद्दी कालापन और टैनिंग पूरी तरह खत्म हो जाती है और हाथ-पैर भी चेहरे की तरह चमकने लगते हैंI

दही और टमाटर का फेसपैक

कच्चा टमाटर उसका छिलका हटाने के बाद उसमे 1-2 टी स्पून ताज़ी दही के साथ मिलाकर पेस्ट को टैन पर लगा कर 20 मिनट बाद धो लें I टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते है तथा दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को मुलायम बनाता हैI

Next Story

सर्दियों में रोज कितना पानी पिए I कम पानी पीने से हो सकता है किडनी-दिमाग को खतरा!

Click Here