क्यों मनाया जाता है हरियाणा दिवस ?

जानेंगे इसकी संस्कृति और परंपरा

हरियाणा दिवस

हरियाणा के गठन को 59 वर्ष पूरे हो चुके हैंI हरियाणा पहले पंजाब का हिस्सा था। हरियाणा राज्य भारत के नक्शे पर अलग राज्य के रूप में उभरा इसलिए हरियाणा दिवस हर वर्ष 1 नवंबर को हरियाणा राज्य की स्थापना की याद में मनाया जाता है।

हरियाणा दिवस का मुख्य उद्देश्य

हरियाणा दिवस का मुख्य उद्देश्य राज्य की संस्कृति, परंपरा और विकास को उजागर करना है।हरियाणा वीरों की भूमि रही है। कुरुक्षेत्र में ही महाभारत का युद्ध लड़ा गया था।

हरियाणा का इतिहास

हरियाणा का इतिहास महाभारतकाल और सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। कुरुक्षेत्र, जो महाभारत का युद्ध स्थल माना जाता है, हरियाणा में ही स्थित है।

गठन का कारण

गठन का कारण: 1966 में हरियाणा का गठन मुख्यरूप से भाषा के आधार पर किया गया। तब हिंदी भाषी क्षेत्रों को पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य बनाया गया। इस निर्णय से राज्यवासियों को अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान को संजोने का अवसर मिला।