दिवाली से पहले घर में लाये यह पौधा, प्राप्त होगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

कौनसे है वो पौधे जानते है

दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ऐसे में कुछ स्पेशल पौधे भी हैं जो मां लक्ष्मी को खुश करते हैं, अतः इन पौधों को दिवाली से पहले घर लेकर आना बेहद शुभ माना जाता हैI

सफेद पलाश

सफेद पलाश पौधे को माता लक्ष्मी का पौधा भी कहा जाता है Iयह पौधा रोगों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है ,घर या पूजा स्थल पर लगाने से संपत्ति, समृद्धि और वैभव बढ़ाने के साथ साथ यह पौधा घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने और वास्तु दोषों को कम करने में भी मदद करता हैI इससे परिवार के लोगों के स्वाथ्य में भी सुधार आता हैI

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर और ऑफिस दोनों में धन, समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला पौधा माना जाता हैIधार्मिक और वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां भी यह पौधा रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर प्रवेश करती हैं और घर में खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि आती हैI

स्नेक प्लांट

घर के मुख्याद्वार पर यह पौधा रखना शुभ माना जाता हैI यह पौधा नेगेटिव एनर्जी को दूर करने क साथ-साथ घर में शांति और संतुलन बनाए रखता हैI यह पौधा धन को आकर्षित करता है तथा इससे नौकरी और बिजनेस में भी तरक्की होती हैI

तुलसी पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाना धार्मिक, स्वास्थ्य और वास्तु सभी तरीको से शुभ माना जाता है Iतुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता हैIघर मे तुलसी लगाने से सुख समृद्धि का वास होता हैI