Holi 2026: होली कब मनाई जाएगी 3 मार्च या 4 मार्च 2026?

जानें तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होली और होलिका दहन की तिथि

इस बार लोगों में होली और होलिका दहन की तिथि को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है।असल में यह भ्रम पंचांग की गणना, तिथि, काल और ग्रह,नक्षत्रों के योग के कारण हुआ है।

होलिका दहन कब है?

2 मार्च की शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 3 मार्च की सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक भद्रा लग रही है Iभद्रा काल के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते, इसलिए होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा। ऐसे में, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 3 मार्च को शाम 6 बजकर 22 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 50 मिनट के बीच होगा।

होली (धुलेंडी) खेलने का विधान

शास्त्र और पंचांग के अनुसार, चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि में ही रंगों वाली होली (धुलेंडी) खेलने का विधान है, जो 04 मार्च, बुधवार को पड़ रही है।

चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल 2026 में पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर लगभग 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम करीब 6 बजकर 47 मिनट के आसपास समाप्त होने की जानकारी है। ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। धार्मिक परंपरा के अनुदार, सूतक काल के दौरान शुभ कार्य, पूजा,पाठ और उत्सव नहीं करना उचित माना जाता है।

Next Story

“क्या आप जानते हैं? भारत के 7 अनोखे रिकॉर्ड”

Click Here