भारत के वस्त्र संसार में गुजरात की टेक्सटाइल प्रिंट्स अपनी अलग पहचान रखती हैं। यहाँ की हर प्रिंट में सदियों पुरानी कला, संस्कृति और रंगो की कहानी छिपी है।
अजरख प्रिंट अपनी गहरी नीली, लाल और काली रंगत के लिए मशहूर है। इसमें ज्यामितीय डिज़ाइन और प्राकृतिक रंगो का उपयोग होता है।
बांधनी गुजरात की सबसे प्रसिद्ध टेक्सटाइल कला है।, जिसमें कपड़े को बांधकर रंगा जाता है और सुन्दर डॉट पैटर्न बनाते हैं।
पटोला साड़ी डबल एकत तकनीक से बनाई जाती है और इसे पहनना शान और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।
माशरू कपडे में रेशम जैसी चमक और सूती आराम दोनों का मेल होता है , जो पहले राजघरानों में लोकप्रिय था।
रोगन प्रिंट हाथ से बनाई जाने वाली दुर्लभ टेक्सटाइल कला है , जिसमें मोती रंगीन पेस्ट से डिज़ाइन बनाए जाते हैं
मातानी प्रिंट प्राकृतिक रंगो और ब्लॉक प्रिंटिंग से तैयार की जाती है।, जो पारम्परिक पहनावे में जान डाल देती है ।
आज गुजरात की पारम्परिक टेक्सटाइल प्रिंट्स आधुनिक फैशन में भी खूब पसंद की जा रही है।
Next Story