गुआ शा क्या है ?

गुआ शा एक प्राचीन चीनी थेरेपी है, जिसमे चिकने पत्थर से चेहरे या शरीर की हलकी मालिश की जाती है। यह त्वचा और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करती है।

गुआ शा कहा से आया ?

गुआ शा की शुरुवात चीन में हुई थी, जहाँ इसे दर्द, थकान और त्वचा से जुडी समस्यायों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। आज वह ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बन चूका है।

गुआ शा कैसे काम करता है?

गुआ शा त्वचा के नीचे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और जमी हुई टेंशन को रिलीज़ करता है, जिससे चेहरा तरोताज़ा और हलका महसूस होता है।

गुआ शा किन पत्थरों से किया जाता है?

गुआ शा आमतौर पर जेड, रोज, स्टेनलेस स्टील से बने टूल से किया जाता है। हर पत्थर की अपनी खासियत होती है।

चेहरे पर गुआ शा क्यों किया जाता है ?

चेहरे पर गुआ शा करने से सूजन कम होती है, स्किन रिलैक्स होती है और चेहरे को नेचुरल शेप मिलती है।

गुआ शा कब और कितनी बार करे?

गुआ शा सुबह या रात में फेस आयल के साथ किया जा सकता है, रोज़ 5 -10 मिंट का अभ्यास काफी होता है।

क्या गुआ शा सभी के लिए सही है ?

गुआ शा ज़्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है, लेकिन बहुत सेंसिटिव स्किन में पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।

Next Story

दिवाली से पहले घर में लाये यह पौधा, प्राप्त होगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Click Here