ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस पर किया ड्रोन हमला
अमेरिका ने हमले के लिए ब्रिटिश एयरबेस इस्तेमाल किया था, ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने इजाजत दी थी
इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का आज तीसरा दिन है। ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के अक्रोटिरी बेस पर ड्रोन हमला किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक , बीते रविवार देर रात हुए इस हमले में बेस को मामूली नुकसान पहुंचा हैI
तेल अवीव/तेहरान: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का आज तीसरा दिन है। ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के अक्रोटिरी बेस पर ड्रोन हमला किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक , बीते रविवार देर रात हुए इस हमले में बेस को मामूली नुकसान पहुंचा हैI

इसके जवाब में ब्रिटिश सेना भी कार्रवाई कर रही है। दरअसल, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ईरानी मिसाइल साइट्स पर हमले के लिए अमेरिका को इस बेस का उपयोग करने की इजाजत दी थी।
ईरान ने सोमवार को मिडिल-ईस्ट के 4 देशों में 6 अमेरिकी बेस पर हमला किया है। कुवैत में अमेरिका के कई फाइटर जेट क्रैश हो गए है।हालांकि, इसमें किसी मौत की नहीं हुई है।
ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने सोमवार को कहा कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा। यह बयान उन खबरों के जवाब में आया है, जिनमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका से फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश की है।
ईरान में 555 की मौत तथा 740 घायल
अल-जजीरा की रिपोर्ट अनुसार , अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए।
इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई जबकि 45 घायल हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



