Palwal News : केसीएम वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जेईई एडवांस (आईआईटी) में एक बार फिर किया पलवल जिले का नाम रोशन

Desh Rojana
On

केसीएम वर्ल्ड स्कूल के 24 छात्रों ने जे.ई.ई. एडवांस (आईआईटी) की परीक्षा उत्तीर्ण करके देश की विभिन्न आईआईटी में अपना दाखिला सुनिश्चित कर लिया है।

केसीएम वर्ल्ड स्कूल के 24 छात्रों ने जे.ई.ई. एडवांस (आईआईटी) की परीक्षा उत्तीर्ण करके देश की विभिन्न आईआईटी में अपना दाखिला सुनिश्चित कर लिया है।Capturea

नमिष अग्रवाल ने देशभर में AIR 1299 लेकर नया इतिहास रच दिया। छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों  व विद्यालय  प्रबंधन समिति के साथ अध्यापकों की पूरी टीम की खुशी का ठिकाना ना रहा। परीक्षा उतीर्ण करने वाले अन्य छात्रों में सार्थक गोयल ने AIR 4079, भव्य बंसल ने AIR 4309 इनके अलावा कुनाल कैटेगरी रैंक 1631 (AIR 12375), दिव्यांश सिंगला ने AIR 12918, कृष्णा ने AIR 14999, हर्ष वार्ष्णेय ने AIR 15634, रिशिका मान ने AIR 17112,  तेजस्व दीक्षित ने AIR 20184, प्रशिंका सिंह ने AIR 22458, दीपेंद्र पोसवाल ने कैटेगरी रैंक 6501 (AIR 23329), सचिन सोरौत ने कैटेगरी रैंक 3530 (AIR 24161), अक्ष दीक्षित ने (AIR 27700), नैतिक दीक्षित ने कैटेगरी रैंक 4152 (AIR 27741), नमन गोयल ने कैटेगरी रैंक 4358 (AIR 28949), सिया कंसल ने AIR 30053, सारांश सिंगला ने AIR 30180, मानव ने कैटेगरी रैंक 1798, संचित कुमार ने कैटेगरी रैंक 6943, चारुल कुमारी ने कैटेगरी रैंक 31 प्राप्त करके स्कूल तथा जिला पलवल में सर्वाधिक चयन देकर पूरे देश में पलवल जिले का लोहा मनवाया। केसीएम वर्ल्ड स्कूल के अनेक विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार देश के विभिन्न आईआईटी तथा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाते आ रहे हैं। स्कूल के चेयरमैन डॉ राम नारायण भारद्वाज जी ने इस उपलब्धि पर सभी विषयों के संयोजकों की सराहना की तथा हार्दिक बधाई दी । स्कूल के डायरेक्टर अनिल भारद्वाज, प्रधानाचार्या पारुल भारद्वाज, मैथ डिपार्टमेन्ट के हेड रवीकान्त, फिजिक्स के हेड मनीष तथा कैमिस्ट्रि के हेड गौरव मित्तल व अभिषेक आनंद ने इस उपलब्धि पर विद्याधाम टीम के सभी अध्यापकों, अभिभावकों व छात्रों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उन्हे बधाई दी तथा पूरी केसीएम टीम को भविष्य में भी इसी प्रकार प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad