धानाचार्य दीपिका व निधि भारती गाइड कैप्टन की उपाधि से सम्मानित
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ के निर्देशन में संस्था के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर तारा देवी शिमला में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण में पलवल जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानाचार्य दीपिका व निधि भारती को शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गाइड कैप्टन की उपाधि से सम्मानित किया गया।

शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत ने बताया स्टेट मुख्यालय द्वारा छात्राओं में स्काउटिंग की प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य संगठन आयुक्त रोमा सपरा व पुष्पा देवी के नेतृत्व में शिमला की खूबसूरत वादियों में स्थित तारा देवी ट्रेनिंग सेंटर में विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी पलवल मामराज रावत के निर्देशन में शहीद रामवीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा की प्रधानाचार्य दीपिका तथा मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धतीर की प्रधानाचार्या निधि भारती ने 7 से 13 मई 2026 तक आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया। शिविर के दौरान प्रशिक्षक डीओसी फरीदाबाद सरोज वाला व डीओसी अंबाला भूपेंद्र कौर के नेतृत्व में संस्था के मूलभूत सिद्धांतों के साथ-साथ स्काउटिंग के विभिन्न कौशलों का भी ज्ञान कराया गया है जिससे यह दोनों प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों की छात्राओं के साथ-साथ जिले की छात्राओं को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित करेंगी। दोनों ने ही प्रशिक्षण के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं व ट्रैकिंग कार्यक्रमों को भली भांति संपन्न करने पर संस्था की ओर से गाइड कैप्टन की उपाधि से सम्मानित किया है। गौरतलब है प्रधानाचार्य दीपिका को जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा तथा छात्राओं के उत्थान अभियानों के लिए विशेष रूप से गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया था। इस उपलब्धि के लिए संस्था के सभी पदाधिकारीयों द्वारा दोनों को शुभकामनाएं प्रदान की गई।

About The Author
संबंधित समाचार