Palwal News: आईटीआई पलवल में शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन -54 छात्र विभिन्न कंपनियों के लिए शॉर्टलिस्ट, दो को मौके पर मिला रोजगार

Desh Rojana
On

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में मंगलवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की मार्गदर्शन में शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

पलवल: कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल में मंगलवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की मार्गदर्शन में शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-25 at 18.01.32
रोजगार मेले में पृथला, फरीदाबाद औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 82 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 54 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, दो विद्यार्थियों को मौके पर ही रोजगार प्रदान किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को संबंधित कंपनियों में आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-25 at 18.01.33

मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में हैटिक पोद्दार वुड वर्किंग इंस्टीट्यूट ने 7, प्रणव विकास प्राइवेट लिमिटेड ने 7, शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड ने 13, ऑटो बेन ट्रैकिंग लिमिटेड ने 5, पूजा फोर्ज प्राइवेट लिमिटेड ने 6, डी डेवलपमेंट लिमिटेड ने 8, साधु ऑटो पार्ट्स ने 6 तथा ओम ट्रैक्टर्स ने 2 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया।

विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ना प्राथमिकता : भगत सिंह

आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि सरकार एवं निदेशालय के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को रोजगार और शिक्षुता के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की मार्गदर्शन में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी आईटीआई पलवल में इसी प्रकार के शिक्षुता एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक आईटीआई पास विद्यार्थियों को रोजगार एवं शिक्षुता के अवसर मिल सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad