Faridabad News : सफाई कर्मचारियों की हाजिरी अब केवल सहायक सफाई निरीक्षकों (ASI) द्वारा ही लगाई जाएगी: यशेंद्र सिंह, निगमायुक्त
नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सख्त आदेश जारी किए हैं। सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित हाजिरी पॉइंट्स पर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अब केवल संबंधित सहायक सफाई निरीक्षकों द्वारा ही दर्ज की जाएगी।
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सख्त आदेश जारी किए हैं। सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित हाजिरी पॉइंट्स पर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अब केवल संबंधित सहायक सफाई निरीक्षकों द्वारा ही दर्ज की जाएगी। 
यह निर्देश निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं। निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी सहायक सफाई निरीक्षक अपने-अपने निर्धारित हाजिरी पॉइंट्स पर उपस्थित रहकर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी समय पर, उचित और प्रभावी ढंग से लगाना सुनिश्चित करें।वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी संयुक्त आयुक्त और सफाई निरीक्षक (SIs) सहित सभी संबंधित अधिकारी इन निर्देशों का पालन व्यक्तिगत रूप से सुनिश्चित करवाएंगे। यदि किसी ASI द्वारा कर्तव्य में लापरवाही, कोताही या अनुपस्थिति पाई जाती है, तो इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा और सक्षम प्राधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के लिए रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



