Faridabad News : अग्रवाल कॉलेज में विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Desh Rojana
On

अग्रवाल कॉलेज में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा 'विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस' के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय"प्राथमिक चिकित्सा– सभी के लिए एक जीवन रक्षक कौशल" था।

अग्रवाल कॉलेज में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा 'विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस' के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय"प्राथमिक चिकित्सा– सभी के लिए एक जीवन रक्षक कौशल" था।

d

इस व्याख्यान का आयोजन अग्रवाल कॉलेज के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव दिनेश गुप्ता और प्राचार्य डॉ. सीएस. वशिष्ठ के निर्देशों के तहत किया गया था। व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों से निपटने और तत्काल सहायता प्रदान करने की संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस सत्र में सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड के सभी स्वयंसेवकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और बुनियादी जीवन रक्षा तकनीकों (Basic Life Support) की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। रेड क्रॉस सोसाइटी के मास्टर ट्रेनर श्री दर्शन भाटिया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

अपने व्याख्यान में श्री भाटिया ने सीपीआर (CPR), घाव प्रबंधन, और अस्पताल पहुँचने से पूर्व की जाने वाली आपातकालीन देखभाल के कई महत्वपूर्ण तरीके प्रायोगिक रूप से समझाए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक सिद्ध होती है। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएस वशिष्ठ के मार्गदर्शन और नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान होना अनिवार्य है। इस कार्यक्रम से कुल 35 विद्यार्थियों को लाभ हुआ।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. प्रिया अरोड़ा द्वारा किया गया, जबकि डॉ. देवेंद्र एवं पूजा ने समन्वयक की भूमिका निभाई। व्याख्यान के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने वास्तविक आपात परिस्थितियों से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad