Faridabad News : स्वच्छता अभियान के तहत पावरग्रिड द्वारा जागरूकता रैली आयोजित
पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के उत्तरी क्षेत्र-I, क्षेत्रीय मुख्यालय, फरीदाबाद द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ग्रहण कर स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2026 को युगेश कुमार दीक्षित, कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-I) के नेतृत्व में क्षेत्रीय मुख्यालय परिसर से सेक्टर-16 मार्केट, फरीदाबाद तक एक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया। साथ ही, कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दिया। साथ ही, विद्यालयी बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ भारत की भावना को अपने चित्रों के माध्यम से सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।