Palwal News : समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र की शिकायतों का हाथों-हाथ किया गया समाधान
जिला पलवल में सुशासन और अंत्योदय उत्थान को मिल रहा बढ़ावा
जिला पलवल में सरकार के सुशासन और अंत्योदय उत्थान के संकल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आमजन की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनकी विशेष रूप से परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हाथों-हाथ निपटारा करवाया, जिससे नागरिक खुश नजर आए और उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।
पलवल। जिला पलवल में सरकार के सुशासन और अंत्योदय उत्थान के संकल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आमजन की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनकी विशेष रूप से परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हाथों-हाथ निपटारा करवाया, जिससे नागरिक खुश नजर आए और उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया। 
जिला सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी अपनी समस्याएं लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के समक्ष पहुंचे। उपायुक्त डा. छिल्लर ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही करवाया गया, जिससे लाभार्थियों को राहत मिली। उन्होंने गांव गुलावद निवासी श्यामवती की शिकायत पर भी गंभीरता से संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में निपटारा सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी व्यवस्था के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। समाधान शिविर में शिकायतें लेकर पहुंचे वीरपाल, देवीलाल, रूपचंद, भवी चंद, मदन, सुमन, प्रियंका, जीतो, कुंवर चंद आदि ने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उनकी परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया है। उन्होंने हरियाणा सरकार सहित उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की कार्यशैली, संवेदनशीलता और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, नगराधीश प्रीति रावत, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



