डॉ. राजेश कुमार मंगला के काव्य संग्रह “अतीत के गहने” पर साहित्यिक समालोचना ग्रन्थ प्रकाशित
महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति नामित व परियोजना निदेशक सुरेश गुप्ता ने किया सम्मानित
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार मंगला के चर्चित काव्य संग्रह “अतीत के गहने” पर एक महत्वपूर्ण साहित्यिक समालोचना ग्रंथ “डॉ. राजेश कुमार मंगला के काव्य संग्रह अतीत के गहने का साहित्यिक विश्लेषण” प्रकाशित हुआ है।
बद्दी (हिमाचल प्रदेश)। प्रख्यात साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार मंगला के चर्चित काव्य संग्रह “अतीत के गहने” पर एक महत्वपूर्ण साहित्यिक समालोचना ग्रंथ “डॉ. राजेश कुमार मंगला के काव्य संग्रह अतीत के गहने का साहित्यिक विश्लेषण” प्रकाशित हुआ है।
इस शोधपरक पुस्तक के लेखक महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, हिमाचल प्रदेश के कुलाधिपति नामित सुरेश गुप्ता हैं जो यहाँ पर परियोजना निदेशक होने के साथ साथ एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् भी हैं। इसे ब्लूरोज जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशक ने प्रकाशित किया है। साहित्यिक जगत में इस पुस्तक को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि किसी काव्य संग्रह पर स्वतंत्र विश्लेषणात्मक ग्रंथ का प्रकाशित होना लेखक की साहित्यिक स्वीकार्यता और प्रभाव का प्रमाण होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कृति साहित्य प्रेमियों एवं शोधार्थियों के लिए यह पुस्तक विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। इस शोध ग्रंथ की लगभग 50 प्रतियां विश्वविद्यालय पुस्तकालय के लिए मंगवाई गई हैं, ताकि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शोधार्थी एवं साहित्य प्रेमी इस महत्वपूर्ण साहित्यिक अध्ययन का लाभ उठा सकें। इसी अवसर पर डॉ. मंगला अंगवस्त्र तथा हिमाचली टोपी पहनाकर हिमाचली परंपरा के अनुसार सम्मानित भी किया गया जिन्होंने इस सम्मान को अपने साहित्यिक जीवन का विशेष क्षण बताते हुए कहा कि शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के समन्वय से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस दौरान श्री गुप्ता ने डॉ. मंगला के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के लिए कुलगीत लिखने का आग्रह भी किया। साथ ही भविष्य में नई शिक्षा नीति को सरल एवं प्रभावी भाषा में लिपिबद्ध करने हेतु सहयोग का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ पंकज नांगलिया और मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट तनुज गोयल सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



