Palwal News : तीन दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Desh Rojana
On

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के प्रांगण में प्राचार्य डॉo वंदना त्यागी तथा डॉo नेहा आर्या की देख रेख में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला तथा इथेनस कंसल्टेंसी के सहयोग से छात्राओं के व्यावसायिक एवं रोजगारपरक कौशल के विकास हेतु आयोजित रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय दिवस का आयोजन उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ किया गया।

सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल के प्रांगण में प्राचार्य डॉo वंदना त्यागी तथा डॉo नेहा आर्या की देख रेख में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला तथा इथेनस कंसल्टेंसी के सहयोग से छात्राओं के व्यावसायिक एवं रोजगारपरक कौशल के विकास हेतु आयोजित रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय दिवस का आयोजन उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ किया गया। eeद्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, समय-प्रबंधन तथा समस्या-समाधान कौशल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा  छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से विषय को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया गया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने समूह गतिविधियों, चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय दिवस का सत्र छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। कार्यशाला के माध्यम से  छात्राओं को अपने कौशल को पहचानने, उनमें सुधार करने तथा भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिली। अंत में सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad