Palwal News : सेवा संकल्प अभियान' से जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम, समाज के हर वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ने की पहल : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर
सेवा से राष्ट्र निर्माण तक: ‘सेवा संकल्प अभियान’ में होंगे जनकल्याण से जुड़े 12 प्रमुख कार्यक्रम
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान' के मॉड्यूल-1’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान का आगाज होगा।
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान' के मॉड्यूल-1’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान का आगाज होगा। 
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोड़ने और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान' के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहित किया जाएगा। ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि अभियान का व्यापक उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान' से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं और की गई कार्रवाई से अवगत करवाएं।

About The Author
संबंधित समाचार



