Faridabad News : शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा की प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत विश्व पटल पर लगातार हो रहा  मजबूत - मूलचंद शर्मा विधायक

Desh Rojana
On

सेक्टर-22 स्थित शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

बल्लभगढ़। सेक्टर-22 स्थित शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। dइस अवसर पर शहीद राजेश थापा के माता-पिता हरि थापा और शीबा थापा सहित उनके आधिकारिक दल से स्कोडन लीडर बलतेग सिंह, ग्रुप कैप्टन हरिश्चन्द्र, विंग कमांडर हरिचंद मान, कैप्टन जयचंद, जे.डब्ल्यू.ओ. धर्मवीर सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट कादियान सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी, स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा शर्मा, पार्षद रवि भगत,पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज तथा स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा। इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने उपस्थित लोगों और स्कूली बच्चों को शहीद राजेश थापा के जीवन एवं उनकी शहादत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा वर्ष 2019 में अरुणाचल प्रदेश में देश की सेवा के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा की घोषणा के बाद सेक्टर-22 स्थित सरकारी स्कूल का नाम शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजेश थापा के नाम पर रखा गया। इसके अलावा सेक्टर-23 के सामुदायिक भवन का नाम भी शहीद राजेश थापा के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत किया है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत विश्व पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार शहीदों के सम्मान के साथ-साथ उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। विधायक ने स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि वे शहीद राजेश थापा जैसे वीर जवानों के जीवन से प्रेरणा लें और देश सेवा, अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि शहीदों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad