Palwal News : कारगिल शहीद रामवीर के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Desh Rojana
On

कारगिल शहीद रामवीर के बलिदान दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के मार्गदर्शन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कारगिल शहीद रामवीर के बलिदान दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा के प्रांगण में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के मार्गदर्शन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। cc

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल देवेंद्र चौधरी रहे जबकि अध्यक्षता पूर्व सरपंच गजराज द्वारा की गई तथा संचालन प्रधानाचार्य दीपिका व प्रवक्ता राजकुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए बी एस पोसवाल अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक कमेटी पलवल, सतवीर अध्यक्ष भूतपूर्व विकास भूतपूर्व सैनिक विकास कल्याण समिति सीहा, जयचंद बाबूजी, बुधराम पार्षद ब्लॉक समिति सीहा, अमरपाल, जीतन मेंहबर, डीओसी योगेश सौरोत सहित समस्त शहीद के परिवार जनों तथा भूतपूर्व सैनिकों व स्काउटिंग के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ व शहीद रामवीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके करके किया गया। इस अवसर पर शहीद रामवीर की धर्मपत्नी सुनीता देवी को भूतपूर्व सैनिकों की समितियों तथा सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कर्नल देवेंद्र चौधरी ने कहा शहीद समस्त राष्ट्र की धरोहर हैं, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन्हीं की बदौलत आम नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad