नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नवेहृ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4399 दिन पुरे कर लिए हैं , जबकि नेहरू चुनाव जीतकर 4398 दिन PM रहे थे।
झज्जर जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस ने ACP दिनेश कुमार बॉक्सर की निगरानी में सर्च ऑपरेशन चलाया। दुल्हेड़ा गांव के एक घर से 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
लखनऊ के जानकीपुरम, कल्याणपुर और मड़ियांव में रात हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 40–60 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.3°C और न्यूनतम 29.7°C दर्ज किया गया।
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने ₹3,050 करोड़ में इंटेलिस्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की 100% हिस्सेदारी खरीदी। इस अधिग्रहण के बाद कंपनी के स्मार्ट मीटरों की संख्या 4.7 करोड़ से अधिक हो गई और एईएसएल देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी बन गई।
हार्दिक पंड्या फिटनेस टेस्ट के कुछ घंटों बाद जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। नई चोट के चलते उन्हें कम से कम तीन हफ्ते के रिहैब की जरूरत होगी।
Next Story