ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों का ऐलान, सरकार की नीतियों से आक्रोशित मजदूर और कर्मचारी 12 फरवरी को करेंगे राष्ट्रीय आम हड़ताल

16 जनवरी को गांव और ब्लॉक स्तर पर प्रतिरोध दिवस आयोजित किए जाएंगे

Desh Rojana
On

देश की दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियन और केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की अखिल भारतीय फेडरेशन ने 12 फरवरी को

चंडीगढ़: देश की दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियन और केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की अखिल भारतीय फेडरेशन ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल का ऐलान किया है। यह ऐलान शुक्रवार को ट्रेड यूनियन और कर्मचारी संघों की हरकिशन सिंह सुरजीत भवन नई दिल्ली में आयोजित संयुक्त राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन में किया गया।

vacancy

Desh Rojana Hiring Ad
यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्रीय ट्रेड यूनियन इंटक,एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, टीयूसीसी, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ यूटीयूसी के अलावा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व परिसंघ सहित बैंक,बीमा, डिफेंस,पोर्ट, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, इलेक्ट्रिसिटी आदि संगठनों के हजारों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी और मजदूर, कर्मचारी व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को आयोजित हड़ताल की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल को हरियाणा में सफल बनाने के लिए कर्मचारी, मजदूर व किसानों का महासम्मेलन 15 जनवरी को जींद में आयोजित किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में कर्मचारी, मजदूर व‌ किसान शामिल होंगे। राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन को केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के मजदूर नेता कॉमरेड ई.करीम, अमरजीत कौर, अशोक कुमार सिंह, हरभजन सिंह सिद्धू, रमेश पाराशर, सुदीप दत्ता,राजीव, आरती, शत्रुजीत सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया।

IMG-20260109-WA0024
राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स के महासचिव कॉमरेड ई.करीम

नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों एवं कर्मचारियों के असिस्त्व को समाप्त करना चाहती है। इसलिए अब करो या मरो की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से सरकार ने श्रमिक सम्मेलन नही बुलाया है।

राष्ट्रीय हड़ताल की प्रमुख मांगे निम्न हैं :-

12 फरवरी की हड़ताल की प्रमुख मांगों में मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड्स, बिजली संशोधन विधेयक 2025, न्यूक्लियर एनर्जी कानून (शांति) 2025,वी बी - ग्राम जी अधिनियम 2025,सबकी सुरक्षा सबका बीमा विधेयक 2025,बीज विधेयक 2025 व विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 को रद्द करने और एनपीएस / यूपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन लागू करने, सभी प्रकार के ठेका संविदा कर्मियों को रेगुलर करने, रिक्त पदों को स्थाई भर्ती से भरने, पीएसयू के निजीकरण और सरकारी विभागों के आकार को सिकोड़ना बंद करना,सम्मानजनक रोजगार और न्यूनतम वेतन की गारंटी सुनिश्चित करने, संगठन बनाने के अधिकार और सामूहिक सौदेबाजी के अधिकार को सुनिश्चित करने,26 हजार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने, सभी को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन देना सुनिश्चित करना शामिल है।

सम्मेलन में हरियाणा से निम्न नेता मौजूद थे 

राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन में कर्मचारी एवं मजदूर नेता कॉमरेड सतवीर सिंह,सुभाष लांबा,नरेश कुमार शास्त्री, जयबीर चहल, अमित यादव,एसडी त्यागी, जय भगवान, हरि प्रकाश, अमित यादव, अनिल पवार,बेचू गिरी आदि मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad