नागरिकों से सुझाव लेकर प्रभावी होगी साइबर सिटी की सफाई व्यवस्था
800 गाड़ियों से होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन I मंजू कुमारी, गुरुग्राम।
शहर की सफाई व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच नगर निगम अब नए प्रयोग की तैयारी कर रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने के लिए अब नागरिकों से ही सुझाव लिए जाएंगे। नगर निगम के कमिश्नर प्रदीप दहिया ने मंगलवार को मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में निगम के प्रयासों और योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने डोर-टू-डोर मॉडल आरएफपी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आरएफपी और एसडब्ल्यूएम बायलॉज निगम की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं, ताकि नागरिक अपने सुझाव दे सकें और स्वच्छ गुरुग्राम के निर्माण में सहभागी बन सकें।

शहर में 40 फीसदी कूड़ा बीडब्ल्यूजी का
डोर-टू-डोर व्यवस्था में 800 गाड़ियां होंगी तैनात
घट रही है गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स की संख्या
नागरिकों से सहयोग का आह्वान
10 इंटीग्रेटेड एंटी स्मॉग गन मशीनें की खरीद करेगा निगम
प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में भी नगर निगम सक्रिय है। निगमायुक्त ने बताया कि सीपीसीबी द्वारा प्रदान की गई राशि से 10 इंटीग्रेटेड एंटी स्मॉग गन मशीनें खरीदी जा रही हैं, जो जल्द ही शहर में काम करना शुरू करेंगी। इसके अलावा, मुख्य सडक़ों की सफाई प्रक्रिया को मैकेनाइज्ड किया जा रहा है ताकि धूल और प्रदूषण को कम किया जा सके।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।