1962 और 1965 के युद्धों में देश सेवारत भारतीय सैनिक कली राम खिप्पल कि स्मृति में 26 को होगा राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम

श्री कली राम खिप्पल मेमोरियल अवार्ड- 2025 से सम्मानित होंगी महान विभूतियां 5 विद्यार्थियों को श्री विनोद कुमार वर्मा एवं श्री कली राम खिप्पल छात्रवृति देकर किया जाएगा प्रोत्साहित

Desh Rojana
On

प्रति वर्ष की भांति 26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे करनाल मानव सेवा संघ में पूर्व भारतीय सैनिक/ नायक श्री कली राम खिप्पल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह और विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 

करनाल। प्रति वर्ष की भांति 26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को प्रातः 10 बजे करनाल मानव सेवा संघ में पूर्व भारतीय सैनिक/ नायक श्री कली राम खिप्पल जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह और विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि श्री कली राम खिप्पल जी का जन्म करनाल के गांव प्योंत में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री मूलचंद और माता का नाम धर्मो देवी था। वे 1960 में भारतीय सेना की तोपखाना में एक सैनिक/सिपाही भर्ती हुए। उन्होंने 1962 के भारत चीन के युद्ध में देश की सेवा की। उन्होंने कुछ वर्ष पश्चात सेना से सेवानिवृति ले ली और पंजाब पुलिस में भर्ती हो गए। उनकी नियुक्ति भारत पाक सीमा पर जलालाबाद में हुई। 1965 में जब सीमा सुरक्षा बल का गठन हुआ तो उन्हें पुलिस से सीमा सुरक्षा बल में भेज दिया गया। इस प्रकार सीमा सुरक्षा बल के गठन के समय वे सीमा सुरक्षा बल के आरम्भिक सिपाही रहने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने 1965 के भारत पाक युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने में विशेष भूमिका निभाई। उनकी स्मृति में 26 नवंबर को प्रति वर्ष करनाल मानव सेवा संघ में राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। इस बार उनकी स्मृति में श्री कली राम खिप्पल मैमोरियल अवार्ड- 2025 से देश के विभिन्न क्षेत्रों से महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 विद्यार्थियों को श्री विनोद कुमार वर्मा एवं श्री कली राम खिप्पल छात्रवृति देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष म्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। डॉ. वर्मा ने कहा कि शिविर में कोई भी  18 से 65 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम में श्री कली राम खिप्पल के दिवंगत पुत्र और चाहत कराओके अकादमी के संचालक विनोद कुमार वर्मा को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।

AAAAA

संबंधित समाचार