वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार बलजीत सिंह बने पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष
कांग्रेस हाईकमान ने कई माह के इंतजार के बाद की पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति
कांग्रेस हाईकमान द्वारा कई माह पहले हरियाणा प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी लेकिन सिर्फ पानीपत शहरी
कांग्रेस हाईकमान द्वारा कई माह पहले हरियाणा प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी लेकिन सिर्फ पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पेंडिग थी। कांग्रेस ने अब पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता सरदार बलजीत सिंह को सौंपी है।
सरदार बलजीत सिंह की नियुक्ति की घोषणा शनिवार देर शाम को गई। वहीं बलजीत सिंह को शहरी जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहरी जिला अध्यक्ष बनने पर सरदार बलजीत सिंह को बधाई दी है। वहीं सरदार बलजीत सिंह ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेता वरिंदर बुल्ले शाह का विशेष रूप से आभार जताया है। नवनियुक्त शहरी जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने रविवार को गीता कालोनी स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पानीपत शहर में पार्टी संगठन को पूरी तरह से मजबूत बनाया जाएगा। पानीपत शहर की जनता के हकों व अधिकारों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



