विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.52 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी।

Desh Rojana
On

साइबर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 5.52 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में दो 

साइबर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 5.52 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के जिला गिरेडी के गांव गांधी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी उपेंद्र व जिला गिरेडी के गांव भंडारी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी रोहित के रूप में हुई है। 
WhatsApp Image 2025-11-24 at 3.20.38 PM
 
पुलिस के अनुसार गत 28 जुलाई को मूल रूप से यूपी के जिला प्रयागराज के गांव कनिहार नरहरपुर निवासी दिनेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वह इस समय बावल के छोटूराम चौक के पास रह रहा है। 12 अप्रैल को उसने अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर आया एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में लिखे नंबरों पर संपर्क करने पर उसे एक व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ा गया। उसे बताया गया कि उसे यूएस में मैकेनिकल टेक्निशियन की जॉब दिला दी जाएगी। उसका व्हाट्सएप पर ही इंटरव्यू लेने के बाद उसे बताया गया कि उसका चयन हो गया है। 
उसके पास यूएसए एंबेसी के नाम पर एक फोटो भेजी गईजिसमें अंकित नाम के व्यक्ति का खाता नंबर और बैंक का आईएफएससी कोड लिखा हुआ था। व्हाट्स एप पर बात करने वाले ने उसे 22,980 रुपए भेजने को कहातो उसने फोन-पे के जरिए यह राशि भेज दी। दिनेश ने आरोप लगाया कि बाद में उसे कभी टिकट के नाम पर तो कभी किसी अन्य बहाने से पैसे ट्रांसफर कराए गए। उसके अलग-अलग बैंक खातों से 5 लाख 51 हजार 960 रुपए ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद और अधिक पैसों की मांग कीतो उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। 
इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी झारखंड के जिला गिरेडी के गांव गाधी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी उपेंद्र व जिला गिरेडी के गांव भंडारी हाल आबाद वजीराबाद दिल्ली निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित के बैंक खाते में ठगी की राशि में से 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थेजबकि उपेंद्र ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad