हरियाणा दिवस पर होगी लोक गीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता : बिजेंद्र बादल

- आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर - प्रतियोगिताओं के तहत प्रथम पुरस्कार 1,00,000, द्वितीय पुरस्कार 75,000 और तृतीय पुरस्कार 50,000 मंजू कुमारी, गुरुग्राम।

Desh Rojana
On

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा दिनांक 1 से 3 नवंबर 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में “हरियाणवी फोक सांग/रागनी तथा हरियाणवी लोक नृत्य (समूह)” प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए स्पष्ट नियम व पात्रता निर्धारित की गई है।

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा दिनांक 1 से 3 नवंबर 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5 पंचकूला में “हरियाणवी फोक सांग/रागनी तथा हरियाणवी लोक नृत्य (समूह)” प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए स्पष्ट नियम व पात्रता निर्धारित की गई है।
 

हरियाणवी फोक सॉन्ग रागनी 

एकल प्रतिभागी के साथ संगीतकारों की प्रस्तुति की संख्या अधिकतम 5 होनी चाहिए और संगीतकार कोरस में भी तथा रागनी समूह में भी गा सकते हैं। प्रस्तुति की अवधि 4 से 6 मिनट होगी। प्रस्तुति को उसकी मूल लोक धुन में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है। अभिव्यक्ति का माध्यम हरियाणवी भाषा की किसी भी बोली में होना चाहिए। निर्णय आवाज़ की गुणवत्ता, धुन की प्रमाणिकता, रचना, प्रस्तुति और समग्र प्रभाव पर आधारित होगा।
 

हरियाणवी लोकनृत्य :

 
प्रति टीम अधिकतम 10 प्रतिभागी तथा अधिकतम 5 संगतकारों का होना अनिवार्य है। प्रस्तुति की अवधि 6 से 8 मिनट होगी। निर्णय लय, संरचना, अभिव्यक्ति, वेषभूषा, मेकअप, सैट और सामग्री, नृत्य की गुणवत्ता इत्यादि पर आधारित होगा। बादल ने बताया कि प्रति कॉलेज प्रति विधा में केवल एक-एक प्रविष्टि की अनुमति है। फिल्मी गाने और रिकॉर्ड की गई धुनों की सख्त मनाही है। मंच की स्थापना, उपकरण व्यवस्था, ध्वनि जांच और समग्र तैयारी के लिए दिया जाने वाला समय 10 मिनट से अधिक नहीं होगा। प्रस्तुति का विषय सभ्य, सांस्कृतिक होना अनिवार्य है। विषय अभद्र व अश्लील नहीं होना चाहिए। भाग लेने वाली टीम अपनी प्रस्तुति पूर्ण होने के बाद अपने सैट और सामग्री तुरंत हटाने के लिए स्वयं जिम्मेदार होगी। आवेदन के समय प्रविष्टि के साथ गीत के विषय (हिन्दी/अंग्रेजी) और पाठ (यदि कोई हो) का वर्णन करने वाले संक्षिप्त नोट की प्रतियां साथ भेजी जानी चाहिए। संगत लाइव होनी चाहिए; रिकॉर्डेड संगीत या ऑडियो/सीडी की अनुमति नहीं है।
hqdefault
 
 

ये मिलेगा इनाम 

 
 बिजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं प्रथम पुरस्कार 1,00,000, द्वितीय पुरस्कार 75,000 और तृतीय पुरस्कार 50,000। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल कलाकारों के लिए मंच प्रदान करेगी बल्कि राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षण प्रदान करेगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Faridabad News : अभिनेत्री निमरत कौर ने फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 में भाग लेने का किया आह्वान
Palwal News : शिक्षकों की लंबित मांगो व अतिथि अध्यापकों के नियमितिकरण को लेकर 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री कैंप कार्यालय पर करेंगे जोरदार प्रदर्शन- हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
Palwal News : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में मदर टेरेसा सर्विस क्लब द्वारा बच्चों को जूते वितरित किए
Palwal News : आरबीएसके टीम सीएचओ एवं ह्यूमाना फाउंडेशन के बीच इंटरैक्टिव मीटिंग एवं ब्रेनस्टॉर्मिंग डिस्कशन का आयोजन