चोरी की चार बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

सीआईए (एंटी व्हीकल थेफ्ट )  टीम  हथीन ने  ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हुई चार बाइक बरामद की हैं ।

हथीन: सीआईए (एंटी व्हीकल थेफ्ट )  टीम  हथीन ने  ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हुई चार बाइक  बरामद की हैं ।आरोपी की पहचान मोमिन निवासी लहरवाड़ी जिला नूँह के रूप में हुई है।

BIKE

सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी  दीपक गुलिया के अनुसार, खाईका निवासी असलम खान ने थाना कैंप पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मार्च  को वह अपने किसी काम से लघु सचिवालय गया  था। उसने अपनी बाइक  पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन जब वह शाम 5 बजे वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। पुलिस ने असलम की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

सीआईए (ए.वी.टी) हथीन प्रभारी ने बताया कि 17 मार्च को एविटी स्टाफ हथीन के एसआई  हकमुद्दीन को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक  के साथ हथीन-मानपुर रोड स्थित मोहदमका  चौक पर किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापेमारी की और घेराबंदी कर एक युवक को काबू किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मोमिन पुत्र मुबीन, निवासी लहरवाड़ी (थाना पुन्हाना, जिला नूँह ) के रूप में हुई। आरोपी मौके पर मौजूद बाइक  के कोई डॉक्यूमेंट कागजात  पेश नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि यह बाइक उसने 16 मार्च को  लघु सचिवालय से चोरी की थी।
निशानदेही पर 3 और बाइक बरामद
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पूर्व में भी कई अपराधों  को अंजाम दिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन  अन्य बाइकें  भी बरामद की हैं, जिन्हें भारतीय न्याय संहिता  के तहत कब्जे में लिया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

Desh Rojana Hiring Ad