Rewari News: महिला को झांसा देकर नकदी व जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को राजीव चौक के पास एक महिला को झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी व जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने 15 फरवरी 2024 को राजीव चौक के पास एक महिला को झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी व जेवरात ठगने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी आमिर खान के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
 
chor
 
बता दें कि 15 फरवरी 2024 को जिला महेंद्रगढ़ के गांव खैराना हाल आबाद सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह राजीव चौक रेवाड़ी से पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो युवक उसको झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके गले की सोने की चेनअंगूठीकानों के कुंडलस्मार्ट फोनदो साड़ी व पर्स लेकर फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी यूपी के जिला मेरठ गांव आशिफाबाद समसपुर निवासी फिरोजउतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी ऐजाज, उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी सैफुदिन अली उर्फ सैफु व रफाकत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुछताछ में आरोपियों ने बताया था की वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घरेलु/कामकाजी महिलाओं को झांसा देकर उन्हें अपने विश्वास में लेकर उपरोक्त वारदात को अंजाम देते थे।
 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान को बैच कर प्राप्त की गई राशी में से 36 हजार रूपये की नकदी बरामद की है। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर गांव कोपा ठंडा नाला गुलरभोज निवासी आमिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad