Palwal/Hathin News : आकांक्षी खंड हथीन को लेकर आएं विकास की मुख्यधारा में : उपायुक्त

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी ब्लॉक हथीन के समग्र विकास को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पलवल। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी ब्लॉक हथीन के समग्र विकास को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाकर जिला के खंड हथीन को विकास की मुख्यधारा में लेकर आएं और आकांक्षी ब्लॉक हथीन का समग्र विकास सुनिश्चित करें। ee

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी विभागीय प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय पर ‘नीति तारा’ पोर्टल पर अपलोड करें। उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक देश के ऐसे विकास खंड हैं जिन्हें नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख सामाजिक-आर्थिक मानकों में तेजी से सुधार लाने के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सभी के लिए समावेशी विकास ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम लोगों की ऐसी क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है जिससे वे देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में पूरी तरह से भाग ले सकें।

‘उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने आकांक्षी ब्लॉक हथीन को विकास में आगे लाने के लिए ‘नीति तारा’ टूलकिट के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि ‘नीति तारा’ एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिये संबंधित विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागों को उपलब्ध कराए गए आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से वे अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन कर सकेंगे, जिससे विभागीय समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि ‘नीति तारा’ टूलकिट के उपयोग से विकास योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग, डेटा आधारित समीक्षा तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित होगा। इससे कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को जागरूक करते हुए योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों से निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से हथीन खंड का दौरा करने, विकास कार्यों की जमीनी स्तर पर निगरानी करने, बाधाओं की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान करने तथा सेवा वितरण में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की वास्तविक प्रगति का आकलन करने के लिए फील्ड निरीक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाकर आकांक्षी खंड हथीन को विकास की मुख्यधारा में लेकर आएं आने के निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad