Nuh Mewat News: रोजका मेव के गांव उदाका के जोहड़ में युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Desh Rojana
On

नूंह थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव उदाका के जोहड़ में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनीश पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव कठोल थाना पहाड़ी जिला डीग राजस्थान के रूप में हुई है। 

मेवात/नूंह: नूंह थाना रोजका मेव क्षेत्र के गांव उदाका के जोहड़ में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनीश पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव कठोल थाना पहाड़ी जिला डीग राजस्थान के रूप में हुई है। अनीश की शादी करीब 3 साल पहले गांव उदाका निवासी रस्मीना पुत्री मिश्रा से हुई थी और वह गुरुग्राम में जेसीबी चलाने का काम करता था।

WhatsApp Image 2026-08-17 at 11.18.33 PM (1)

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात अनीश अपनी ससुराल उदाका आया था। रात में उसकी पत्नी से फोन पर काफी देर तक बातचीत हुई और इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद रात करीब 2-3 बजे अनीश गांव उदाका के जोहड़ में पहुंचा और पानी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में रखवाया गया। मृतक के भाई वसीम ने पुलिस को शिकायत देकर घटना को संदिग्ध बताया है। वसीम का आरोप है कि उनके भाई की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष से पहले भी विवाद चल रहा था और कई बार पंचायत भी हुई थी। उन्होंने आशंका जताई कि पत्नी, सास-ससुर और अन्य परिजनों ने अनीश के साथ अनहोनी की है और बाद में शव को जोहड़ में डाल दिया गया। 

वसीम ने मांग की है कि अनीश का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से और वीडियो ग्राफी के साथ कराया जाए। साथ ही घटनास्थल और शव मिलने वाले स्थान का फॉरेंसिक निरीक्षण, मृतक के कपड़ों और मोबाइल की जांच कराकर मौत का वास्तविक कारण पता लगाया जाए।राजस्थान से आए नेता अताउल्लाह खान ने भी परिजनों के साथ उचित जांच की मांग की। उनका कहना है कि अनीश तैरना जानता था, इसलिए तालाब में डूबने से मौत की बात गले नहीं उतरती। यदि डूबने से मौत हुई होती तो शरीर से पानी निकलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad