Rewari News: दो बुजुर्गों की मौत से रेवाड़ी विधायक भी आहत

जांच में जिसकी जिम्मेदारी सामने आएगी, उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी

Desh Rojana
On

रेवाड़ी में दो दिन पहले बेसहारा पशुओं की वजह से हुई दो दुर्घटनाओं में दो बुजुर्गों कैप्टन जगराम और प्रताप सिंह यादव, जोकि नगर पार्षद निहाल सिंह यादव के चचेरे भाई थे, की दर्दनाक मौत की घटना से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बेहद आहत और व्यथित हैं। 

रेवाड़ी: रेवाड़ी में दो दिन पहले बेसहारा पशुओं की वजह से हुई दो दुर्घटनाओं में दो बुजुर्गों कैप्टन जगराम और प्रताप सिंह यादव, जोकि नगर पार्षद निहाल सिंह यादव के चचेरे भाई थे, की दर्दनाक मौत की घटना से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बेहद आहत और व्यथित हैं। विधायक ने दोनों दिवंगत व्यक्तियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और झकझोर देने वाली है। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं दोनों शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए एसपी रेवाड़ी से बात कर पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने को कहा है। 

WhatsApp Image 2026-08-12 at 10.29.03 PM
रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।


विधायक लक्ष्मण यादव ने स्पष्ट किया कि इस मामले में चाहे कोई अधिकारी हो, कर्मचारी हो या पब्लिक से जुड़ा कोई अन्य व्यक्ति, जिसकी भी लापरवाही अथवा जिम्मेदारी सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। 
विधायक ने इस संबंध में जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) से भी बात कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए जिला नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 14 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे नगर परिषद रेवाड़ी के  कार्यालय में इस मामले में विशेष समीक्षा बैठक बुलाई है। 
इस पत्र में रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा में बेसहारा गायों, आवारा कुत्तों और बंदरों की बढ़ती संख्या तथा इनके कारण सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं और आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीर समस्या बताया गया है। 

आवारा पशुओं पर बनेगी ठोस और स्थायी कार्ययोजना : बैठक में रेवाड़ी और धारूहेड़ा शहर से आवारा गायों एवं अन्य पशुओं को पकड़कर नंदी शाला अथवा गौशाला भेजने के लिए ठोस नीति तैयार करने पर चर्चा की जाएगी। आवारा कुत्तों को पकडऩे की कार्रवाई में तेजी लाने और बंदरों के आतंक से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। दोनों नगर निकायों द्वारा अब तक आवारा पशुओं को लेकर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तैयार होगी। संबंधित अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि जनता की जान और सुरक्षा सर्वोपरि है। कैप्टन जगराम और प्रताप सिंह की मौत जैसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो, इसके लिए जवाबदेही तय करने के साथ आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए धरातल पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad