Gurugram News: अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ एमसीजी का व्यापक अभियान, कई क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई
कादरपुर में 3 एकड़ में बने 200 कमरे तोड़े
बुधवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक एंटी-एन्क्रोचमेंट एवं डिमोलिशन ड्राइव चलाया गया। दिनभर चले अभियान में नगर निगम की टीमों ने सरकारी एवं निगम भूमि पर किए गए अनाधिकृत कब्जों, अवैध निर्माणों, रैंप, चबूतरों, टीन शेड, रेहड़ी-पटरी, खोखों, काउंटरों तथा अस्थायी ढांचों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत कादरपुर गांव, सेक्टर-68, गांव बसई, सेक्टर-71, सदर बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई।
गुरुग्राम: बुधवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक एंटी-एन्क्रोचमेंट एवं डिमोलिशन ड्राइव चलाया गया। दिनभर चले अभियान में नगर निगम की टीमों ने सरकारी एवं निगम भूमि पर किए गए अनाधिकृत कब्जों, अवैध निर्माणों, रैंप, चबूतरों, टीन शेड, रेहड़ी-पटरी, खोखों, काउंटरों तथा अस्थायी ढांचों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत कादरपुर गांव, सेक्टर-68, गांव बसई, सेक्टर-71, सदर बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई।

गांव कादरपुर में नगर निगम की लगभग 3 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मौके पर बने लगभग 200 कमरों को ध्वस्त कर निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एमसीजी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर किए गए अनाधिकृत कब्जों को हटाया। नगर निगम का उद्देश्य निगम की संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखना है। सेक्टर-68, गांव बसई और सेक्टर-71 में नगर निगम गुरुग्राम की टीमों ने अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। सेक्टर-71 में नगर निगम की टीम ने एक बड़े अवैध अनाधिकृत निर्माण को तोड़ा। नगर निगम ने कहा कि स्वीकृत नियमों के विपरीत किए गए निर्माणों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

.jpeg)
सदर बाजार में भी ड्राइव: शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सदर बाजार में भी नगर निगम ने व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सड़क, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए नागरिकों की आवाजाही के लिए रास्तों को बाधामुक्त कराया गया। टीम ने रैंप, टीनशेड, सीढ़ियों सहित अन्य प्रकार के अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान बाटा चौक से रेजांगला चौक, चिंतपूर्णी मंदिर से रेलवे स्टेशन, 4/7 चौक से ईएसआई अस्पताल तक भी कार्रवाई की गई। टीमों ने 48 रेहड़ी, काउंटर एवं खोखे ध्वस्त किए गए। इसके साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा बनाए गए 41 अस्थायी ढांचों को भी हटाया गया। इस प्रकार इन प्रमुख मार्गों पर कुल 89 अवैध संरचनाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बस स्टैंड क्षेत्र में 5 रेहड़ियां भी जब्त की गईं। नगर निगम की टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से कारोबार करने और रास्तों में बाधा पैदा करने वाले ढांचों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।

About The Author
संबंधित समाचार



