Gurugram News: भारी वाहन चालक ध्यान दें... आज शाम 5 बजे से दिल्ली में "नो एंट्री"

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी

Desh Rojana
On

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी मालवाहक वाहनों का बुधवार शाम 5 से गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक तक प्रतिबंध रहेगा।

गुरुग्राम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी मालवाहक वाहनों का बुधवार शाम 5 से गुरुवार दोपहर 1:30 बजे तक तक प्रतिबंध रहेगा। 14 अगस्त को भी शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 1:30  तक दिल्ली की सीमा में प्रवेश वर्जित रहेगा। केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहन जैसे दूध फल सब्जी एंबुलेंस फायर ब्रिगेड आदि वाहनों का दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्री वाहनों का NH 48 से दिल्ली की ओर जाते समय कोई प्रतिबंध नहीं होगा इसके अलावा एयरपोर्ट के लिए यात्री अपने वाहनों से द्वारका एक्सप्रैस वे का भी इस्तेमाल करके सुगमता से जा सकते है। गुरुग्राम क्षेत्र से अन्य जिलों की ओर जाने वाले वाहन चालक मसलन, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी और राजस्थान जाने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। भारी माल वाहक वाहनों का राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व अन्य राष्ट्रों से दिल्ली में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
 
banned
 
पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसीपी हेडक्वार्टर, हाईवे  सत्यपाल यादव , एसीपी ईस्ट इंद्रजीत, एसीपी वेस्ट संजय व सभी यातायात निरीक्षक मौजूद रहें।  प्रतीक गहलोत ने मीटिंग के दौरान स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में मौजूद सभी अधिकारियों और यातायात निरीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटियों के दौरान यातायात का सफलतापूर्वक संचालन कराने बारे उचित दिशा निर्देश दिए। 
 
यातायात पुलिस ने भारी मालवाहक वाहन चालकों/मालिको और ट्रक यूनियन/कैंटर यूनियन के प्रधानों/मालिकों से अनुरोध किया है कि दर्शाई गई तिथि और समय पर अपने वाहनों को दिल्ली की ओर ना लाकर  पुलिस का सहयोग करें, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad