Panchkula News: अवैध अतिक्रमण पर पंचकूला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - डीटीपी

Desh Rojana
On

जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान अमरावती एन्क्लेव में लगभग 300 मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के तहत फेंसिंग/ग्रिल तथा रैंप के साथ बनाए गए बेंचों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

पंचकूला:  जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान अमरावती एन्क्लेव में लगभग 300 मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के तहत फेंसिंग/ग्रिल तथा रैंप के साथ बनाए गए बेंचों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
 
panchkula
 
 
इसके अतिरिक्त, जिला नगर योजनाकार, पंचकूला द्वारा अवगत करवाया गया कि शेष मकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्यालय द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
 
उक्त कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार, पंचकूला, श्री डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार, पंचकूला तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। मकान मालिकों/स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बावजूद कार्रवाई को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
 
जानकारी देते हुए डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने बताया कि सरकार/विभाग द्वारा स्वीकृत लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 के अनुसार निर्माण कार्य किया जाना अनिवार्य है। यदि किसी भी मकान मालिक द्वारा हरियाणा बिल्डिंग कोड-2017 का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि भवन निर्माण कार्य विभाग की पॉलिसी एवं हिदायतों के अनुसार ही किया जाए।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad