Palwal/Hathin News: जिला उपायुक्त ने कोट की सरपंच को दिया नोटिस
कोट गांव की सरपंच रुक्सार को जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जबाव मांगा है।
कोट गांव की सरपंच रुक्सार को जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जबाव मांगा है। जिला उपायुक्त ने नोटिस में कहा है कि खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत कोट राज्य सरकार के विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों एवं प्रशासनिक कार्यों में घोर लापरवाही बरत रही है।
.jpg)
खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के निर्देशों की पालना नही की जा रही है। हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 51 के तहत कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की गई है। संतोषजनक जबाव न मिलने की स्थिति में जिला उपायुक्त कार्यवाही कर सकते हैं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



