Faridabad news- हरिद्वार से बल्लभगढ़ पहुंची सैनी फार्म हाउस की 9वीं डाक कांवड़, शिवालय में किया गंगाजल से जलाभिषेक।

Desh Rojana
On

सावन माह में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का रंग फरीदाबाद में देखने को मिला। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित सैनी फार्म हाउस की 9वीं विशाल डाक कांवड़ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शिवालय पहुंची।

फरीदाबाद। सावन माह में भगवान शिव की भक्ति और आस्था का रंग फरीदाबाद में देखने को मिला। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित सैनी फार्म हाउस की 9वीं विशाल डाक कांवड़ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने शिवालय पहुंची।IMG_20260812_084038 यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव शंकर का गंगाजल से जलाभिषेक किया। डाक कांवड़ में करीब 30 से 35 श्रद्धालुओं की टीम शामिल थी। टीम ने हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित अपने शिवालय के लिए प्रस्थान किया। डाक कांवड़ के सदस्य लोकेश सैनी भोले ने बताया कि 10 अगस्त को सुबह 11:51 बजे हर की पौड़ी से गंगाजल भरकर यात्रा शुरू की गई थी। इसके बाद श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। करीब 11 अगस्त सुबह 9 बजे टीम आदर्श नगर स्थित शिवालय पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। लोकेश सैनी ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान टीम को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन की ओर से भी अच्छा सहयोग और बेहतर व्यवस्था देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए सुरक्षित अपने शिवालय पहुंचे। शिवालय पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भोलेनाथ की भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। हमारी टीम में   जितेंद्र बेनीवाल भोले,सोनू बेनीवाल भोले,हरिंदर सैनी भोले,संदीप भोले,दीपक भोले,गुलाब भोले,आकाश भोले,भूपेंद्र भोले,कपिल भोले,ललित राणा, सन्नी भोले,सुमित आदि अन्य भोले शामिल रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad