Nuh Mewat News: फिरोजपुर झिरका अमन कमेटी की मेवात पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन के साथ विशेष बैठक

जल अभिषेक यात्रा में सहयोग करने पर एसपी ने कमेटी सदस्यों का किया धन्यवाद

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका अमन कमेटी की मेवात के पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन (IPS) के साथ एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अमन कमेटी तथा मेवात के सभी अमनपसंद नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए एसपी साहब ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

मेवात: फिरोजपुर झिरका अमन कमेटी की मेवात के पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन (IPS) के साथ एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अमन कमेटी तथा मेवात के सभी अमनपसंद नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए एसपी साहब ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-06 at 12.26.12 AM

बैठक के दौरान अर्जुन देव चावला एवं चौधरी फ़ज़रुद्दीन बेसर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मेवात सदियों से गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे, हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है। इस परंपरा को कायम रखने के लिए समाज की साझी भागीदारी सबसे बड़ी ताकत है।

सैय्यद ज़ाकिर हुसैन एवं राजकुमार चौटानी ने सुझाव दिया कि आपसी विवादों से जुड़े मामलों में गंभीर धाराओं, जैसे 302, 307 एवं 376, के मुकदमे तथ्यों और गहन जांच के आधार पर ही दर्ज किए जाएँ, ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे आरोपों का सामना न करना पड़े और न्याय की निष्पक्षता बनी रहे।

लाल राजपाल एवं चौधरी आज़ाद मोहम्मद ने कहा कि अमन कमेटी और समाज सुधार की विभिन्न संस्थाएँ मेवात से सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

मेवात के पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित जैन ने सभी समुदायों के अमनपसंद लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन मेवात को सामाजिक बुराइयों से मुक्त, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण क्षेत्र बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी मामले में बिना पर्याप्त जांच के किसी निर्दोष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी तथा सभी डीएसपी अधिकारियों को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

एसपी साहब ने मेवात की भाईचारे और मोहब्बत की परंपरा की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी समुदायों के सहयोग से क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण कायम रहेगा। इस अवसर पर अमन कमेटी के अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री चौधरी आज़ाद मोहम्मद, फ़ज़रुद्दीन बेसर, अर्जुन देव चावला (पूर्व चेयरमैन), सैय्यद ज़ाकिर हुसैन (डायरेक्टर), राजकुमार चौटानी, अशोक गुर्जर पूर्व  चेयरमैन नगर पालिका राजपाल बसैया सहित अमन कमेटी के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad