Palwal News: पंचकूला में 7 अगस्त को राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेता खिलाडिय़ों का होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाडिय़ों को सम्मानित, 13.47 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि की जाएगी वितरित

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2026 (ग्लासगो) में देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों के सम्मान में 7 अगस्त, 2026 को राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 

पलवल: हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2026 (ग्लासगो) में देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों के सम्मान में 7 अगस्त, 2026 को राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-05 at 9.33.16 PM (1)

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2026 में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश तथा देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के 10 खिलाडिय़ों ने कुल 10 पदक जीते हैं, जिनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाडिय़ों को कुल 13.47 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
खेल राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 1.50 करोड़ रुपये, प्रत्येक रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाडिय़ों को भी प्रोत्साहन स्वरूप 7.50 लाख रुपये प्रति खिलाड़ी की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। सरकार खेल प्रतिभाओं को जमीनी स्तर से आगे बढ़ाने और उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीत सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad