Nuh News: नूंह पुलिस अधीक्षक ने किया कावड़ रूट का निरीक्षण, कावड़ शिविरों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कावड़ यात्रा के मद्देनजर जिले से गुजरने वाले कावड़ रूट पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को नूंह के पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में उतरे और कावड़ रूट व विभिन्न कावड़ शिविरों में पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
नूंह: कावड़ यात्रा के मद्देनजर जिले से गुजरने वाले कावड़ रूट पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को नूंह के पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में उतरे और कावड़ रूट व विभिन्न कावड़ शिविरों में पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक कावड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कावड़ियों के जिले से गुजरने के दौरान विभिन्न पीसीआर और राइडर सहित करीब ढाई सौ से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
इन जवानों को थाना रोजका मेव, नूंह सदर, नूंह शहर, आकेड़ा, नगीना, फिरोजपुर झिरका सदर और शहर, पिनगवां, पुनहाना शहर, पुनहाना सदर, तावडू शहर और तावडू सदर सहित यातायात प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों और डिवाइडिंग रोड पर तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष ड्यूटी भी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था की निगरानी डीएसपी अभिमन्यु लोहान, डीएसपी सुरेंद्र कौर और डीएसपी हरदीप सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कावड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों में पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन का कहना है कि जिले में कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और कावड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



