Faridabad News: डीसी आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार नेहरू कॉलेज में आपदा प्रबंधन अभ्यास आयोजित
सिविल डिफेंस, पुलिस, होम गार्ड, स्वास्थ्य विभाग और फायर विभाग की टीमों ने लिया हिस्सा
उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकारी कॉलेज सेक्टर 16 फरीदाबाद में आज आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। आपदाओं से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व जिला राजस्व अधिकारी विकास कुमार द्वारा किया गया।
फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकारी कॉलेज सेक्टर 16 फरीदाबाद में आज आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। आपदाओं से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व जिला राजस्व अधिकारी विकास कुमार द्वारा किया गया। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, होमगार्ड, रेड क्रॉस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, DHBVN, DIPRO और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

मॉक ड्रिल के दौरान आपदाओं की काल्पनिक स्थिति का सृजन कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन प्रतिक्रिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में संयम बनाए रखने, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सभी QRT टीमों ने पूरी तत्परता और निष्ठा से अपना-अपना कार्य किया। 30 विद्यार्थियों को घायल अवस्था में कॉलेज भवन से बाहर निकाला गया, जिन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
.jpeg)
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय जन-धन की हानि को न्यूनतम करने के लिए पूर्व तैयारी, जागरूकता एवं नियमित अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी अपने परिवार एवं समाज तक भी पहुँचाएँ, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक सजग एवं सक्षम भूमिका निभा सके। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

About The Author
संबंधित समाचार



