Mewat News: "ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को लेकर नूंह पुलिस अलर्ट मोड पर

चप्पे-चप्पे पर रहेगी नूंह पुलिस की तैनाती, जमीन से लेकर आसमान तक रखी जाएगी पैनी नजर

Desh Rojana
On

श्रावण मास के पहले सोमवार, तीन अगस्त को प्रस्तावित "ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नूंह पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्ग से लेकर आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों तक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।

मेवात। श्रावण मास के पहले सोमवार, तीन अगस्त को प्रस्तावित "ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा" को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नूंह पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यात्रा मार्ग से लेकर आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों तक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। आधुनिक तकनीकों की सहायता से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोका जा सके।
 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नूंह पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
 
drone
 
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को नूंह पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से मैपिंग की गई। इस दौरान पलवल टी-पॉइंट, अड़बर चौक, जोगीपुर रोड, तिरंगा पार्क, खेड़ला मोड़, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज मोड़ और नल्हरेश्वर मंदिर परिसर सहित अन्य स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया।
 
ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ शरारती और असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
नूंह पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नूंह पुलिस सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad